Hindi

X ने सस्पेंड किए 5 मिलियन से ज्यादा अकाउंट, इलोन मस्क के कंपनी खरीदने के बाद सामने आई पहली Transprarency Report

X (पहले ट्विटर) ने साल 2021 के दूसरे हाफ के मुकाबले 2022 के पहले हाफ में कंपनी ने 6.5 मिलियन पोस्ट रिमूव कीं। ये 2021 के मुकाबले 29 फीसदी ज्यादा थीं।

Written By : Vrishti Narad

अरबपति इलोन मस्क के X (पहले Twitter) खरीदने के बाद कंपनी की पहली Transparency Report सामने आई है। X ने कहा कि उसने 5 मिलियन अकाउंट्स को सस्पेंड  किया है।

रिपोर्ट में कंटेंट मॉडरेशन प्रैक्टिस है। इसमें बताया कि साल 2024 के शुरूआती 6 महीने में कंपनी ने 5.3 मिलियन अकाउंट्स प्लेटफॉर्म से हटाए हैं। इससे पहले साल 2022 के पहले हाफ में X (तब twitter) से 1.6 मिलियन  अकाउंट्स हटाए गए थे।

कंपनी पॉलिसी फॉलो नहीं करने पर एक्शन

X ने 10.6 मिलियन पोस्ट को प्लेटफॉर्म रुल्स फॉलो नहीं करने पर रिमूव किया है या लेवल किया है। इसमें से 5 मिलियन पोस्ट हेटफुल कंडक्ट पॉलिसी के तहत हटाई गईं।

ऐसी 2.2 मिलियन पोस्ट जिनमें वॉयलेंट कंटेट और 2.6 मिलियन पोस्ट जिनमें एब्यूज और हैरेसमेंट था, उन्हें भी रिमूव किया गया या लेबल किया गया।

हालांकि, कंपनी ने यह क्लियर नहीं किया है इनमें कितनी पोस्ट रिमूव की गईं या लेबल की गईं हैं।

2021 के मुकाबले 2022 में 29 फीसदी ज्यादा पोस्ट रिमूव की

कंपनी के मुताबिक, साल 2021 के दूसरे हाफ के मुकाबले 2022 के पहले हाफ में कंपनी ने 6.5 मिलियन पोस्ट रिमूव कीं। ये 2021 के मुकाबले 29 फीसदी ज्यादा थीं।

X को लेकर विवादों में भी रहे हैं मस्क

ट्विटर के टेकओवर के बाद से ही इलोन मस्क चर्चा और विवादों में रहे हैं। उनके मजाकिया, आलोचनात्मक पोस्ट्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे हैं। मस्क पर X को एक गंभीर प्लेटफॉर्म की व्यवस्था बिगाड़कर इसे फन प्लेटफॉर्म बनाने के भी आरोप लगे हैं।

यहां तक कि कई बार वर्ल्ड लीडर्स और राजनेताओं के साथ उनकी कहा-सुनी भी सामने आई हैं। ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज से जुड़ी गलत सूचना और फ्री स्पीच को लेकर विवाद के चलते X को ब्राजील में बैन किया जा चुका है। इनसे इतर ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी कर कंपनी ने X की छवि, एक गंभीर प्‍लेटफॉर्म के रूप में फिर से स्‍थापित करने की कोशिश की है।

AI Cybersecurity Risks: How Crypto Wallets Could be Exposed

Canada's Stablecoin Rules: What the Proposed Regulations Mean for Investors

Anthropic IPO Filing: 93 Pages Warn of AI Catastrophic Risks

Solana Faces Demand Test as Samsung USDC Wallet Launch Nears

Hong Kong Stablecoins Go Live as HSBC and Anchorpoint Diverge