Hindi

Turkey में Samsung Galaxy Buds FE में ब्लास्ट, लड़की की सुनने की शक्ति गई, कंपनी का बयान तक नहीं आया

तुर्किए के एक यूजर ने दावा किया कि जिन ईयरबड्स में ब्लास्ट हुआ वो उसकी गर्लफ्रेंड यूज कर रही थी। घटना के कारण उसकी गर्लफ्रेंड को सुनाई देना बंद हो गया है।

Written By : Vrishti Narad

तुर्किए में सैमसंग गैलेक्सी बड्स में ब्लास्ट होने के कारण एक यूजरकी सुनने की शक्ति चली गई है। ब्लास्ट सैमसंग के Samsung's Galaxy Buds FE में हुआ। घटना के बारे में सैमसंग तुर्किए फोरम में जानकारी दी है। फोरम ने कंपनी के ईयर बड्स ब्लास्ट को लेकर चिंता जाहिर की है। साथ ही घटना की तुलना सैमसंग के गैलेक्सी नोट 7 के बैटरी क्राइसेस से की जा रही है।

यूजर बोला- गर्लफ्रेंड के पास थे ईयरबड्स

यूजर ने दावा किया कि जिन ईयरबड्स में ब्लास्ट हुआ वो उसकी गर्लफ्रेंड यूज कर रही थी। घटना  के कारण उसकी गर्लफ्रेंड को सुनाई देना बंद हो गया है।

यूजर ने कहा कि जब वो इस घटना की शिकायत करने सैमसंग के टेक्निकल सर्विस सेंटर ले गया तो वहां सेंटर के लोगों ने केवल ईयरबड़्स रिप्लेस करने की बात कही। लेकिन घटना को लेकर कोई स्पष्टिकरण नहीं दिया और ना ही कोई समाधान दिया। यूजर ने कंपनी सेंटर के इस रवैये को बहुत ही गलत बताया।

यूजर ने लीगल एक्शन लेने की बात कही

वहीं, सैमसंग के घटना को लेकर दिखाए गए गैर जिम्मेदाराना रवैये से दुखी यूजर ने लीगल एक्शन लेने की बात कही है। घटना की जानकारी लगने के बाद से यूजर्स का कहना है कि सैमसंग को अपने कस्टमर्स की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए और अपने प्रोडक्ट्स के स्ट्रॉन्ग कंट्रोल चेंकिंग पर ध्यान देना चाहिए।

घटना ने याद दिलाया Galaxy Note 7 डिजास्टर

इस घटना से Samsung's Galaxy Note 7 डिजास्टर की यादें ताजा कर दी हैं। जिसमें मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट के दुनियाभर से कई मामले सामने आए थे। इसके बाद कंपनी ने पूरी दुनिया से लाखों फोन वापस मंगाए थे।

XRP vs Stellar for Remittances: Which Blockchain is Better for Sending Money Abroad?

XRP Ledger Plans Token Fixes as Schwartz Rejects XRP Staking

Binance Breach Triggers USD 1.53B Crypto Liquidations in 24H

Nasdaq Futures Plunge as Amazon, Intel Stocks Tumble After Earnings

Binance Hack Leaves 18,270 Stolen Bitcoins in 19 Idle Wallets