Hindi

पब्लिक प्लेस में लगे चार्जिंग पाइंट से डिवाइस चार्ज करने चाहिए या नहीं? Reddit यूजर की पोस्ट पर किसने क्या कहा

Reddit यूजर ने एक पोस्ट शेयर की । इसमें एक चार्जिंग पाइंट नजर आ रहा है। पोस्ट में उसने कहा कि चार्जिंग पाइंट केवल फोन के लिए है, लैपटॉप के लिए नहीं।

Written By : Vrishti Narad

कई बार हम घर से जल्दबाजी में निकल जाते हैं। बाहर जाकर हमें याद आता है कि हमारा फोन-लैपटॉप तो चार्ज ही नहीं है। ऐसे में हम लोग पब्लिक प्लेस पर मौजूद चार्जिंग पाइंट से इन्हें चार्ज करने लगते हैं।

ऐसे में हमने कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट देखी होंगी कि पब्लिक प्लेस पर मौजूद चार्जिंग पाइंट से मोबाइल-लैपटॉप चार्ज नहीं करने चाहिए। क्योंकि इससे डिवाइस के हैक होने और फिर डाटा चोरी होने का डर लगा रहता है। हमारी पर्सनल डिटेल, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल लीक हो सकती है।

हाल ही में Reddit यूजर की पोस्ट ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। यूजर ने एक पोस्ट शेयर की । इसमें एक चार्जिंग पाइंट नजर आ रहा है। पोस्ट में उसने कहा कि चार्जिंग पाइंट केवल फोन के लिए है, लैपटॉप के लिए नहीं।

Reddit यूजर ने सवाल किया

यूजर ने सवाल करते हुए पूछा- अगर मैं लैपटॉप चार्ज कर दूं तो क्या होगा? क्या कोई इलेक्ट्रिकल डिग्री वाला व्यक्ति है? हां, तो कृपया लॉजिक समझाएं।' यूजर के इस सवाल पर दूसरे यूजर की प्रतिक्रियाएं आईं। इसमें कई सारे लोगों ने मीम और जोक्स भी शेयर किए।

यूजर की पोस्ट पर किसने क्या कहा...

एक यूजर ने कहा- अपने लैपटॉप चार्जर को यहां न जोड़ें, इसलिए नहीं कि ट्रेन में विस्फोट हो जाएगा, बल्कि इसलिए कि इतना ज्यादा DC करंट आपके डिवाइस के लिए खराब है, जिसे 100 से 230 वोल्ट AC के बीच चार्ज करने के लिए बनाया गया है, जो हमारे घरों में होता है। यदि आप फिर भी ऐसा करते हैं, तो आप अपने लैपटॉप चार्जिंग एडाप्टर को अलविदा कह देंगे और शायद लैपटॉप की बैटरी को भी।

दूसरे यूजर ने लिखा- लैपटॉप चार्जर 220V पर काम करता है, इसलिए यह धीमी गति से चार्ज हो सकता है या बिल्कुल भी चार्ज नहीं हो सकता है।

तीसरे यूजर ने कमेंट में कहा- चार्जिंग पोर्ट की सीमित संख्या के कारण ऐसा होता है। सामान्यत लैपटॉप चार्ज करने की तुलना में मोबाइल चार्ज करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

पावर बैंक लेकर निकलें...

पब्लिक प्लेस पर लगे चार्जिंग पाइंट से मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने से बचना चाहिए। इस परेशानी से बचने के लिए अपने घर से निकलते वक्त डिवाइसेस चार्ज करके ही निकलें। व्यस्तता के कारण अगर ऐसा नहीं कर सकें तो एक पावर बैंक खरीद लें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।

Solana (SOL) Tests Critical $80 Support, But Taurox (TAUX)Deliver 50% Returns to Investors in Less Than a Month

21Shares Dogecoin (DOGE) ETF Launches on Nasdaq As Analysts Predict Taurox (TAUX) Will Reach $1 Faster

Early Birds See 34,900% Growth as BlockDAG Hits $0.35 on CMC! Zcash Price Battles $200 Support & ETH Price Shows Mixed Signs

Why Altcoins Follow the Same Cycle Pattern in Crypto Markets

Crypto Scams are Rising: Learn How to Protect Your Funds