Hindi

Elon Musk की स्पेस X अगले दो साल में 5 बगैर क्रू वाले स्टारशिप मिशन लॉन्च करेगी

Space X अगले दो साल में पांच बगैर क्रू वाले स्टारशिप मिशन लॉन्च की तैयारी में है। अगर, इनकी सफल लैंडिंग में सफलता नहीं मिलती है तो इन्हें अगले दो साल के लिए बढ़ाया जाएगा।

Written By : Vrishti Narad

Elon Musk ने X पोस्ट में लिखा कि उनकी कंपनी Space X अगले दो साल में मंगल ग्रह (Mars) पर लगभग 5 मानवरहित स्टारशिप मिशन लॉन्च (Uncrewed Starship Mission) लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

मस्क ने कहा, अगर ये सभी स्टारशिप मंगल पर सेफली लैंड होते हैं तो Space X अगले 4 साल में क्रू वाले मिशन भेजेगी। लेकिन इनकी लैंडिंग में कोई परेशानी आई तो इस मिशन को अगले दो साल के बढ़ा दिया जाएगा।

मस्क की  X पोस्ट

मस्क ने लिखा, लैंडिंग की सफलता के साथ, Space X हर ट्रांजिट अवसर के साथ मंगल ग्रह की यात्रा करने वाले स्पेसशिप की संख्या में तेजी से वृद्धि करेगा। हम चाहते हैं कि जो भी व्यक्ति अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है, वे मंगल ग्रह पर जा सके! इसका मतलब है आप या आपका परिवार या दोस्त - कोई भी जो महान रोमांच का सपना देखता है।

मस्क ने पहले कहा था कि मंगल ग्रह पर पहला मानवरहित मिशन 5 साल के भीतर हो सकता है और सात साल में मनुष्य ग्रह पर उतरेंगे।

जून में Space X को मिली थी बड़ी सफलता

जून में Space X ने बड़ी  उपलब्धि हासिल की थी। चांद-मंगल मिशन के लिए बने दुनिया के सबसे ताकतवर व्हीकल स्टारशिप का चौथा टेस्ट सक्सेसफुल रहा था। इसे 6 जून को टेक्सास के बोका चिका से शाम 6.20 बजे लॉन्च किया गया था। इसमें स्टारशिप को स्पेस में ले जाने के बाद वापस पृथ्वी पर लाया गया और हिंद महासागर में कामयाब लैंडिंग कराई गई थी।

नासा ने टाला अपना आर्टेमिस 3 मिशन

वहीं, NASA ने अपने आर्टेमिस 3 मिशन को सितंबर 2026 तक के लिए टाल दिया है, जो 50 से ज्यादा साल में पहली बार चंद्रमा पर क्रू के साथ लैंडिंग है, जिसमें Space X के Starship का उपयोग किया जाएगा।

मिशन के लिए 2025 आखिर की टाइमलाइन रखी गई थी, लेकिन डेवलमेंट में आ रही दिक्कतों के कारण इसे आगे बढ़ाया गया है। इसी साल जून में जापानी अरबपति युसाकु मेज़ावा ने रॉकेट डेवलपमेंट में देरी का हवाला देते हुए चंद्रमा के चारों ओर एक प्राइवेट मिशन कैंसिल किया था।

Trump Media Moves 4,259 BTC to Crypto.com, Raising Questions

Fidelity Bitcoin ETF Draws USD 237M as US Spot Fund Inflows Rebound

What is Account Abstraction in Ethereum and How Does it Simplify Crypto Transactions?

Here’s How India's Tier 2 and Tier 3 Cities are Shaping the Future of Crypto

Bitcoin Price Reclaims USD 80K as ETF Inflows Return After US Midterms