Hindi

X पर बैन से Bluesky की पॉपुलैरिटी बढ़ी, 3 दिन में 1 मिलियन डाउनलोड्स मिले

फेक न्यूज फैलाने के विवाद के बाद ब्राजील में X पर बैन लगा है। इस प्रतिबंध का सबसे ज्यादा फायदा Bluesky ऐप को हुआ है।

Written By : IndustryTrends

31 अगस्त 2024 को ब्राजील में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) को बैन कर दिया गया। X पर फेक न्यूज के बढ़ते प्रसार को लेकर ये फैसला किया गया।

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एलेक्जेंडर डि मोरियस और इलोन मस्क का लंबे समय से इसी मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था। जज ने इसी साल अप्रैल में X के कई अकाउंट को डिलीट करने का निर्देश दिया था। इन पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप था।

कोर्ट ने मस्क को आदेश जारी करते हुए 24 घंटे भीतर फेक न्यूज को लेकर एक कानूनी अधिकारी अपाइंट करने का कहा था। लेकिन मस्क ने यह बात नहीं मानी। उनका कहा है कि हमारे अधिकारी को जेल में डालने की धमकी दी जाती है।

3 दिन Bluesky को मिले 1 मिलियन डाउनलोड्स

इस पूरे विवाद का सबसे ज्यादा फायदा BlueSky नाम का सोशल मीडिया एप को हुआ है। X पर बैन लगने के बाद बीते दिन में Bluesky को 1 मिलियन डाउनलोड्स मिले हैं।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लूस्काई अब ब्राजील में iPhone ऐप चार्ट में टॉप फ्री ऐप बन गया है। कंपनी ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से डाउनलोड की पुष्टि की। ये ऐप भी ट्विटर (अब X) के पूर्व CEO जैक डोर्सी के विज़न का हिस्सा रहा है। इसे फरवरी 2023 में केवल ios यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था।

अच्छा काम ब्राजील, आपने सही विकल्प चुना

कंपनी ने एक अलग पोस्ट में कहा, ब्राजील, आप Bluesky पर ऑल टाइम हाई एक्टिविटी कर रहे हैं।

कंपनी के सीईओ जे ग्रैबर ने ऐप के तेजी से बढ़ते डाउनलोड पर कहा, “अच्छा काम ब्राजील, आपने सही विकल्प चुना।“

कोर्ट का आदेश- X यूज किया तो लगेगा जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट के जारी आदेश में चुपके से X यूज करने पर जुर्माने की बात कही है। कोर्ट ने कहा है कि यदि किसी को VPN के जरिए X यूज करते हुए पाया जाता है तो उस पर 50 हजार रियल (इंडियन करंसी 7.50 लाख रुपए) का जुर्माना लगेगा।

वहीं, कोर्ट ने X पर 18 मिलिनय रियल का जुर्मान लगाया है। ब्राजील के इस फैसले पर इलोन ने जमकर मजाक बनाया है। उन्होंने X पोस्ट भी किया, जिसमें X को ट्विटर कहा है। इसके बाद से इलोन का भी यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं।

Solana (SOL) Tests Critical $80 Support, But Taurox (TAUX)Deliver 50% Returns to Investors in Less Than a Month

21Shares Dogecoin (DOGE) ETF Launches on Nasdaq As Analysts Predict Taurox (TAUX) Will Reach $1 Faster

Early Birds See 34,900% Growth as BlockDAG Hits $0.35 on CMC! Zcash Price Battles $200 Support & ETH Price Shows Mixed Signs

Why Altcoins Follow the Same Cycle Pattern in Crypto Markets

Crypto Scams are Rising: Learn How to Protect Your Funds