Hindi

iOS 18 ने बढ़ाई Apple यूजर्स की परेशानी, बोले- ये अपडेट हमारे iPhone की बैटरी खत्म कर रहा

Apple के iOS 18 अपडेट पर कुछ यूजर्स का दावा है कि उनके फोन की बैटरी जल्द खत्म हो रही है। नए अपडेट के कारण फोन भी गर्म हो रहा है।

Written By : Vrishti Narad

Apple के सॉफ्टवेयर अपडेट ने उसके यूजर्स की परेशानी बढ़ा दी है। यूजर्स का दावा है कि iOS 18 उनके मोबाइल की बैटरी तेजी से खत्म कर रहा है। 

यूजर्स का दावा है कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम ने उसके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को बहुत कम कर दिया है।

X पोस्ट में यूजर में लिखा, फोन में नया अपडेट करने पर मुझे पछतावा है।

डेली मेल के मुताबिक, एक X यूजर ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने अपने सॉफ्टवेयर को आईओएस 18 में अपडेट किया और मेरी बैटरी का प्रतिशत बहुत तेजी से कम हो गया है। इसे 80% पर चार्ज किए हुए एक घंटा हो गया है। मैनें फोन को बहुत कम यूज किया और इसका बैटरी परसेंटेज 67% हो गया है।"
कुछ और लोगों का दावा है कि अपडेट से उनकी बैटरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, यह किसी भी iPhone अपडेट के लिए सही है।

16 सितंबर को रोल आउट हुआ iOS 18

Apple ने 16 सितंबर को iOS 18 यूजर्स के लिए रोल आउट किया। इस अपडेट में यूजर्स को होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन, लॉक स्कीन कस्टमाइजेशन, कंट्रोल सेंटर कस्टमाइजेशन, टेक्स्ट इफेक्ट और लॉक एंड हाइड ऐप्स सहित कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

9 सितंबर को लॉन्च की गई थी iPhone 16 सीरीज


Apple ने बीती 9 सितंबर को iPhone 16 सीरीज लॉन्च की। कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल में बदलाव किया है। कंपनी ने इसमें पिल शेप्ड डिस्प्ले दिया है। स्मार्टफोन A18 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus में आपको एक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

iPhone 16 की खासियत

iPhone 16 में यूजर्स को बेहतर स्क्रीन प्रोटेक्शन दिया गया है। iPhone 16 में 6.1-inch और iPhone 16 Plus में 6.7-inch का डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन ब्राइटनेस 2000 Nits की है।

London Crypto Veteran Loses USD 14,000 After Thieves Steal Unlocked iPhone

Name.com Restores 15 Hijacked Domains After USD 138K Crypto Theft

FBI Confirms North Korea Behind USD 6.3 Billion Binance Hack, Flags Crypto Wallets

Binance Resumes Crypto Withdrawals as Hack Recovery Efforts Continue

Bitcoin and Ethereum Price Outlook: Can BTC Hold USD 76K as ETF Outflows Rise?