Hindi

Apple की SE स्मार्चवॉच का प्लास्टिक वर्जन आने की उम्मीद, कम कीमत और लाइफ ज्यादा होगी

खबरें हैं कि Apple कंपनी अपनी SE स्मार्चवॉच को प्लास्टिक केस में लाने की तैयारी में हैं। कंपनी ने इसके लिए काम भी शुरू कर दी है।

Written By : Vrishti Narad

खबरें हैं कि Apple कंपनी अपने फेमस प्रोडक्ट SE स्मार्टवॉच का नया वर्जन लाने जा रही है। ये पहले से ज्यादा बजट फ्रेंडली, नए प्लास्टिक डिजाइन और कई सारे रंगों में उपलब्ध होगी।

कंपनी का मोटिव यंग यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचना है। क्योंकि यंग जनरेशन महंगे स्टेनलेस स्टील मॉडल में इंवेस्ट करने से झिझकते हैं।

फीचर्स में नहीं होगी कोई कमी

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, नई Watch SE में पहले की ही तरह सारे फीचर्स  होंगे, लेकिन पहले की तरह Apple Watch Sport मॉडल के बदले ज्यादा लाइफ वाले प्लास्टिक केस में आएगी।

प्लास्टिक के यूज से स्मार्टवॉच बनाने में आने वाला खर्चा भी काफी कम होने की उम्मीद है। इसे बहुत ही कम कीमत में बाजार में उतारा जा सकता है।

SE स्मार्टवॉच का प्रोसेसर बदल सकता है

पावर ऑन न्यूजलैटर में गुरमन ने कहा कि Apple वॉच की बनाने वाली टीमें कीमत और प्लास्टिक क्वालिटी को लेकर परेशानी का सामना कर रही हैं। लेकिन अब जब हायर एंड घड़ियों पर स्टील से टाइटेनियम में बदलाव पूरा हो गया है, तो टीमें परेशानी हल करने के लिए फ्री हैंड हैं।

गुरमान कहते हैं कि SE को  प्लास्टिक को जोड़ने के अलावा मुझे उम्मीद है कि नए SE में प्रोसेसर जंप शामिल होगा।

यंग जनरेशन को अट्रैक्ट करेंगी नए कलर

प्लास्टिक केस के अलावा नई वॉच SE वॉच में कई वाइव्रेंट रंगों में आने की बात कही जा रही है। इसमें ऐसे ऑपशन भी शामिल हैं जो खास तौर पर यंग यूजर्स को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

इसमें नीले, हरे और गुलाबी जैसे रंग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, Apple ने आधिकारिक तौर पर नई वॉच SE के प्रोडक्शन की बात नहीं की है। लेकिन कंपनी अपने वियरेबल प्रोडक्ट लाइन में अपडेट कर रही है।

VanEck CEO Warns Next US Financial Crisis Could Begin With Government Debt

Binance Hack: Elliptic Traces USD 124M in Bitcoin Swaps Across 16 Blockchains

Apple, Nvidia, Tesla Among 67 Firms Rejecting OKXICE Stock Tokenization

Best Crypto Exchanges Ranked by Trading Volume in 2026

Top 10 Crypto Media Companies to Follow in 2026