Hindi News

Amazon की ड्रोन सर्विस का कमाल, आसमान से आएगा iPhone

Ragini Sinha

Amazon ने अपने हाईटेक डिलीवरी सिस्टम को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। अमेरिका में अब कंपनी ने अपने Prime Air ड्रोन डिलीवरी प्रोग्राम को और भी स्मार्ट और तेज बना दिया है।

Amazon Drone Service: अब वो दिन दूर नहीं जब आप Amazon से ऑर्डर करेंगे और कुछ ही देर में आपका नया iPhone आपके घर पर पहुंच जाएगा। जी हां, Amazon ने अपनी Prime Air ड्रोन डिलीवरी सर्विस को और भी ज्यादा एडवांस बना दिया है। अब यह सर्विस स्मार्टफोन्स जैसे हाई-एंड प्रोडक्ट्स को महज 1 घंटे में आपके घर तक पहुंचा सकती है। 

क्या है Prime Air ड्रोन सर्विस

Amazon की Prime Air सर्विस एक ड्रोन डिलीवरी सिस्टम है, जो छोटे और हल्के प्रोडक्ट्स को आपके घर तक ड्रोन की मदद से पहुंचाता है। यह सर्विस अमेरिका के कुछ चुने हुए क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है जैसे कि टेक्सास और एरिजोना के कुछ इलाके। खास बात ये है कि Amazon को iPhone, Samsung Galaxy, AirPods, और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज ड्रोन से डिलीवर करने की अनुमति मिल चुकी है। 

कैसे करता है ये ड्रोन काम

Amazon ने अपने नए और पावरफुल MK30 ड्रोन को इस सर्विस में लगाया है। ये ड्रोन आपके घर के यार्ड या ड्राइववे जैसे खुले इलाके में उड़ता है और करीब 13 फीट की ऊंचाई से पैकेज को नीचे छोड़ता है। पहले डिलीवरी के लिए QR कोड स्कैन करना होता था, लेकिन अब ड्रोन खुद तय करता है कि पैकेज कहां छोड़ना है और वो भी बिना किसी रुकावट के। 

ड्रोन से क्या-क्या मंगवा सकते हैं

Amazon के मुताबिक, अब तक 60,000 से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स इस ड्रोन डिलीवरी की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि स्मार्ट किचन टूल्स जैसे कि थर्मामीटर, AirTags, और Ring Doorbell जैसी चीजें भी ड्रोन से मंगवाई जा सकती हैं। इसके लिए शर्त यह है कि डिलीवरी का वजन 5 पाउंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए और आपका घर उस इलाके में होना चाहिए, जहां यह सर्विस उपलब्ध है। 

क्या मौसम का असर पड़ता है

बिलकुल, हर मौसम में ड्रोन उड़ाना संभव नहीं होता, इसलिए Amazon ने एक स्मार्ट वेदर फोरकास्ट सिस्टम बनाया है, जो आने वाले 75 मिनटों का मौसम पहले से भांप लेता है। अगर मौसम खराब होने की संभावना होती है, तो डिलीवरी रोकी जाती है और कस्टमर को इसकी जानकारी दी जाती है। 

ड्रोन डिलीवरी कैसे चुनें

जब आप Amazon पर प्रोडक्ट ऑर्डर करते हैं और वह प्रोडक्ट और आपकी लोकेशन इस सर्विस के लिए योग्य है, तो चेकआउट के दौरान आपको ‘Drone Delivery’ का ऑप्शन मिलेगा। आप अपने पैकेज की डिलीवरी लोकेशन खुद चुन सकते हैं जैसे कि यार्ड, ड्राइववे या कोई और खुला इलाका। 

यह टेक्नोलॉजी क्यों है खास

  • तेज डिलीवरी: सिर्फ 60 मिनट में! 
  • हाईटेक अनुभव: परों पर उड़ता पैकेज 
  • महंगे प्रोडक्ट्स की सेफ डिलीवरी 
  • AI और सेफ्टी से लैस सिस्टम 

Amazon का यह नया कदम दिखाता है कि टेक्नोलॉजी किस तरह हमारी जिदगी को और आसान और तेज बना रही है। हो सकता है आने वाले समय में भारत में भी ऐसी सर्विस शुरू हो जाए, जहां iPhone जैसी महंगी चीजें भी एक घंटे में हमारे दरवाजे पर हों वो भी बिना किसी डिलीवरी बॉय। 

Join our WhatsApp Channel to get the latest news, exclusives and videos on WhatsApp

                                                                                                       _____________                                             

Disclaimer: Analytics Insight does not provide financial advice or guidance on cryptocurrencies and stocks. Also note that the cryptocurrencies mentioned/listed on the website could potentially be risky, i.e. designed to induce you to invest financial resources that may be lost forever and not be recoverable once investments are made. This article is provided for informational purposes and does not constitute investment advice. You are responsible for conducting your own research (DYOR) before making any investments. Read more about the financial risks involved here.

MEGA Cuts 20% of Its Workforce After USD 30 Million AI Product Commitment

Best Crypto Exchanges in Australia (2026): CoinSpot, Swyftx, Kraken and More Compared

Kraken Parent Payward Reports 66% Earnings Drop, Plans US Prediction Markets

Solana Unveils Private AI Toolkit With Intel and AMD Hardware Support on Devnet

9 Altcoins To Watch Beyond Bitcoin And Ethereum In 2026